चौमूं: विद्याधर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,चोरी की गाड़ी की बरामद
Chomu, Jaipur | Jul 4, 2024 विद्याधर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की आई-20 गाड़ी भी बरामद की है। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डीसीपी उत्तर राशि डोगरा के निर्देशन में जिले में बढ़ती वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।