चौमूं: चोमू में रेगर मोहल्ले स्थित एक मकान में धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद मचा हड़कंप,लोगों की सूचना के बाद पुलिस पहुंची
Chomu, Jaipur | Jun 30, 2024 चौमूं में रविवार को धर्म परिवर्तन की सूचना पर हड़कंप मच गया। यहां रैगर मोहल्ले में सुबह 11.30 बजे एक मकान में टेन्ट लगाकर प्रार्थना सभा की जा रही थी। मकान के बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग जुट गए और आरोप लगाया कि कुछ लोग 3 साल से हर संडे प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। सूचना पर दोपहर 12 बजे चौमूं पुलिस की टीम रैगर मोहल्ले में मौके पर पहुंची