चौमूं: चोमू उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा,दो लोगों की हुई मौके पर मौत,एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
Chomu, Jaipur | Jul 2, 2024 चौमूं उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा थाना इलाके में आज मंगलवार सुबह 7.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। चौमूं-रेनवाल रोड पर कानरपुरा बस स्टैंड के पास टैंकर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की चपेट में खड़ी जीप भी आई गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से कालाडेरा और चौमूं के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।