चौमूं: चोमू उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ में गौशाला संचालक की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला,आक्रोशित ग्रामीण बैठें धरने पर
Chomu, Jaipur | Jul 3, 2024 जयपुर के गोविंदगढ़ में एक गोशाला में संचालक का शव मिला। सोशल मीडिया पर गोशाला संचालक की मौत से पहले के दो वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें तीन लोगों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। गोशाला संचालक ने कहा- 'सात साल से मुझे परेशान किया जा रहा है। मैं गौ सेवा करूं या नहीं। जिंदा रहूं या नहीं रहूं। जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे, नहीं तो गोशाला सभी सहयोग से चलाओ।