सारठ: सारठ प्रखंड में प्रमुख जीके रवानी की अध्यक्षता में खरीफ कर्मशाला का आयोजन, किसानों ने योजना के लाभ न मिलने की बात कही
Sarath, Deoghar | May 22, 2026 सारठ प्रखंड सभागार में शुक्रवार शाम 4 बजे तक प्रमुख गौतम कु. रवानी की अध्यक्षता में खरीफ कर्मशाला में किसानों ने योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही। वहीं खरीफ मौसम 2026 में कम वर्षा होने की आशंका जताते किसानों को धान के अलावे अन्य फसलों की खेती करने का सुझाव दिया गया। प्रमुख ने मौजूद अधिकारियों को किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गंभीर रहने की बात कही