फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ जिला कारागार में तैनात बड़े बाबू की तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान जिला अस्पताल लोहिया में हुई मौत
फतेहगढ़ जिला कारागार में जनपद बाराबंकी निवासी 57 वर्षीय प्रेम कुमार श्रीवास्तव पुत्र गौरव प्रसाद बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। बड़े बाबू 6 माह से अपनी बीमारी को लेकर कई बार छुट्टी लेकर जा चुके थे।रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर जिला कारागार आए हुए थे।तभी अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।उसके बाद उनको जिला कारागार के अस्पताल में ले जाया गया। जिला अस्पताल में मौत हो गई।