घाटमपुर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, शुरू किया गया फॉगिंग अभियान
भीतरगांव क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से गांवों में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।चिकित्साधीक्षक डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे तिवारीपुर गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मशीन के माध्यम से सघन फॉगिंग कराई।