कल कंडोलिया मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, भंडारे की तैयारियां पूरी।
पौड़ी के आराध्य देव बाबा कंडोलिया के वार्षिक पूजन एवं विशाल भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 जून को आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दूर-दराज क्षेत्रों से भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कंडोलिया मंदिर पहुंचते हैं। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
Pauri, Garhwal | Jun 20, 2026