बीकानेर: खान विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 वाहन जब्त, 10 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
बीकानेर में खान एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खनिज मुर्रम के 2 और सिलिका सैंड के 6 सहित कुल 8 वाहनों को जब्त किया। इनमें 4 वाहन ओवरलोड और 4 बिना रवन्ना के पाए गए। अधीक्षण खनि अभियंता एन.के. बैरवा के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई की। सभी वाहनों पर कुल 10 लाख 11 हजार 693 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे वसूल भी कर लिया गया। कार्रवाई