सिरसागंज: एनएच-19 करहल अंडरपास के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गैंगस्टर एक्ट के 4 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिरसागंज थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजबहादुर उर्फ धीबाला पुत्र हुकुम सिंह, मनोज पुत्र मुन्नालाल, लाली उर्फ गीता पत्नी राजबहादुर उर्फ धीबाला तथा साजना उर्फ राखी पत्नी मनोज, निवासीगण खेमगंज गिहार कॉलोनी, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद शामिल हैं।