इटारसी: दीपावली-छठ पर इटारसी होकर चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, पुणे-मुंबई से गोरखपुर-बनारस यात्रियों को सुविधा
दीपावली और छठ पूजा के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे के भोपाल मंडल ने नई ट्रेनें चलाने का गुरुवार शाम करीब 4 बजे निर्णय किया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए इटारसी स्टेशन से होकर गुजरने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी।यह फैसला मुंबई, पुणे, मऊ, गोरखपुर, गाजीपुर सिटी और बनारस की तरफ जाने वाले मुसाफिरों के लिए राहत लेकर आएगा।