पटियाली: पटियाली में 24 घंटे से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में सन्नाटा
पटियाली। क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जरूरी काम से निकलने में लोगों को परेशानी हुई। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहा। बारिश से बाजार भी प्रभावित हुआ और करीब आधी दुकानें बंद रहीं। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित रहा।