फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के इस मकान को देखकर लोग खा जाते हैं धोखा, सौक में घर को दी रेल के डिब्बे की शक्ल
शहर क्षेत्र में रेलवे के प्रति एक शख्स का ऐसा जुनून देखने को मिला है, जिसने अपने घर को ही रेलगाड़ी का रूप दे दिया। इस अनोखे घर के मालिक अश्वनी कुमार हैं, जिन्हें बचपन से ही ट्रेनों और रेलवे से खास लगाव रहा है। अपने इसी शौक को उन्होंने घर की बनावट में उतार दिया। छोटी लाइन के दौर में उन्होंने घर को लाल रंग से रंगवाया था, जबकि बाद में ट्रेनों के डिब्बों का रंग