गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब, IG विकास वैभव ने गंभीरता से सुनीं फरियादें
गयाजी मगध पुलिस कार्यालय में आज बुधवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आईजी मगध प्रक्षेत्र के समक्ष उपस्थित हुए। इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी समस्याओं से आईजी विकास वैभव को अवगत कराया। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 अगस्त बुधवार की शाम 6 बजे आईजी विकास वैभव ने दी है।