हल्द्वानी के प्राथमिक विद्यालय लाइन नंबर 17 में समाजसेवी उवैस राजा ने अपने साथियों के साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए एक छोटी लेकिन सराहनीय पहल की। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है, जिनके स्कूल बैग खराब या फटे हुए हैं और जिन्हें पढ़ाई के लिए जरूरी सामान की जरूरत है। समाजसेवी उवैस राजा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए। इस दौरान स्कूल में बैग मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #UwaisRaja #SocialWorker #SocialWork #HelpingChildren #HelpTheNeedy #SchoolBagDistribution #SchoolBags #EducationForAll #ChildEducation #EducationSupport #UnderprivilegedChildren #PoorChildren #GovernmentSchool #GovernmentSchoolStudents #SupportEducation #ChildWelfare #CommunitySupport #SocialInitiative #PositiveNews #Humanity #HelpingHands #HaldwaniExpressNews #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts
Haldwani, Nainital | Oct 6, 2026