🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, 6 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार!
उत्तराखंड के हल्द्वानी में मानवता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। मुखानी थाना क्षेत्र के एक होटल में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
परिजनों की शिकायत पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी के नाम सामने आए हैं। इनमें एक आरोपी पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है।
नाबालिग के खिलाफ इस तरह के जघन्य अपराध ने शहर में आक्रोश पैदा कर दिया है। अब सवाल है कि आखिर युवाओं में अपराध की यह प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है और पीड़िता को कब मिलेगा पूरा न्याय?
पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए i7News के साथ।
⚠️ नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
#Haldwani #HaldwaniCrime #NainitalPolice #UttarakhandNews #CrimeNews #BreakingNews #SSPNainital #Mukhani #JusticeForVictim #i7News #Uttarakhand