मंडला: नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, मंडला-महाराजपुर को जोडऩे वाले रपटा पुल से बस 1-2 फीट नीचे पानी
Mandla, Mandla | Jul 7, 2026 नर्मदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण नदी का प्रवाह बढ़ा है। मंगलवार को चार बजे नर्मदा का पानी मंडला-महाराजपुर को जोडऩे वाले छोटे रपटा पुल से महज एक से दो फीट नीचे बह रहा। छोटे पुल में जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोनो और बेरिकेट्स लगाए गए हैं।