बाबई: माखननगर में पिपरिया रोड पर अवैध रूप से देशी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामला किया दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माखन नगर में पिपरिया रोड पर एक युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा था और लोगों को धमका रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद मेहरा के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जप्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।