बाबई: मनवाड़ा मे 4 अवैध रेत का परिवहन व 1 अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए जप्त किये डंफरो को माखननगर थाना परिसर में किया खड़ा
बुधवार को मीनिंग और राजस्व विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान राजस्व और माइनिंग विभाग ने अवैध रेत का परिवहन करते हुए चार डंपरों को जप्त किया एवं एक अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए डंपर को जप्त किया। कार्रवाई के दौरान जप्त किए गए पांचो डंपरों को माइनिंग विभाग और राजस्व विभाग ने माखननगर थाना परिसर में पुलिस की अभिरक्षा में खड़ाकर कार्रवाई की।