बाबई: माखननगर के मुहासा और मनवाड़ा के बीच अवैध रेत का परिवहन करते हुए मीनिंग राजस्व पकड़े पांच डंफर
प्रशासन की रोक के बाद रेत माफियाओं के होसले इतने बुलंद है कि आए दिन रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला मंगलवार की देर रात सामने आया है। जहां माखन नगर में मुहासा और मनवाड़ा के बीच रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए मीनिंग और राजस्व ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच डंपरों को पकड़ा।