बाबई: कलेक्टर ने माखननगर से पिपरिया जाने वाली सड़क के रिनुअल कार्य का किया निरीक्षण
गुरुवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने माखननगर से पिपरिया जाने वाली सड़क के रिनुअल के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सड़क की कोर कटिंग गहराई का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यह देखा कि सड़क का रिनुअल मानक दंड अनुसार हो रहा है कि नहीं। उन्होंने सड़क के डामरीकरण के लेवल को भी चेक किया।