बाबई: माखननगर में नवनिर्मित आईटीआई भवन का कलेक्टर ने किया अवलोकन पूर्ण गुणवत्ता से निर्माण कार्य करने दिए निर्देश
गुरुवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने माखननगर में नवनिर्मित आईटीआई भवन का अवलोकन किया। कलेक्टर आईआईटी भवन में लैब,डायनिंग एरिया,किचन स्टोर्स प्लांटेशन एवं क्लास रूम का निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी पीयूआईयू को पूर्ण गुणवत्ता से भवन निर्माण करने निर्देश दिए। आपको बता दे 15 जून को भवन को हैंडोवर कर दिया जाएगा। इसके बाद से यहां कक्षा शुरू होंगी।