नर्मदापुरम के पुलिस ग्राउंड में 15 अगस्त को होने वाली स्वतंत्रता दिवस की परेड को लेकर गुरुवार सुबह 9 बजे फाइनल रिहर्सल आयोजित हुई । रिहर्सल के दौरान पुलिस जवानों सहित विभिन्न दलों ने परेड का अभ्यास किया गया।इस दौरान पुलिस बल के तीन डॉग ने भी रिहर्सल में प्रस्तुति दी। जवानों ने कदमताल, मार्च पास्ट और अनुशासन के साथ परेड की प्रस्तुति दी।