🔹ग्राम बुधवाड़ा में बेलर मशीन से किया गया नरवाई प्रबंधन, किसानों को किया जागरूक
➡️ कलेक्टर के निर्देश पर नरवाई का उचित प्रबंधन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील माखननगर के ग्राम बुधवाड़ा में प्रगतिशील किसान सीताराम मीना के खेत में बेलर मशीन से नरवाई प्रबंधन किया गया।
वासुदेव ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा बेलर मशीन से लगभग 25 एकड़ धान के फसल अवशेष का प्रबंधन कर बेल बनाकर संरक्षण किया जा रहा है।
नरवाई प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने खेत का निरीक्षण कर बेलर मशीन से प्रबंधन प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान किसानों को नरवाई में आग न लगाने और बेलर मशीन सहित अन्य कृषि यंत्रों से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया।
किसानों को बताया गया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता और लाभकारी सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंचता है, साथ ही पर्यावरण प्रदूषण और आगजनी का खतरा बढ़ता है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई न जलाएं, कस्टम हायरिंग सेंटर की सेवाओं का लाभ लें और अन्य किसानों को भी प्रेरित करें।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026