बहादुरपुर: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 3 अप्रैल को आएंगे बंग्ला चौराहा, स्थानीय कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
बुधवार को शाम सात बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में गुरुवार से गुना संसदीय क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे इस दौरान वह संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, इसी क्रम में सांसद तीन अप्रैल को शाम लगभग सात बजे बंग्ला चौराहा पहुंचेगें इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे ।