अलवर: बारात में फोटो खींचने पर विवाद, अलवर के चिड़वाई गांव में लाठी, डंडे और तलवारें चलीं, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़वाई में बारात के दौरान फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और तलवारे चलने से एक ही परिवार के आधार दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है