चौसा: शादी के नाम पर यूपी के युवक से ठगी: दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार, दलाल गिरफ्तार
Chausa, Buxar | Apr 9, 2026 बक्सर में एक व्यक्ति के साथ शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात निवासी विनय कुमार के साथ बक्सर में एक लड़की ने शादी की और फिर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। यह घटना बुधवार की संध्या समय की बताई गई है। ठगी के शिकार होने के बाद पीड़ित लोगों ने मुफस्सिल थाना पहुंचकर इसकी शिकायत थाना में की।