प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के भगवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर में आई दरार, प्रबंधक ने दी जानकारी
नगर कोतवाली के भगवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मंदिर में दरार आ गई।जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक श्याम जी महाराज ने बताया की तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की वजह से भगवा गांव स्थित शिव धाम मंदिर में दरारें आ गई है और उसकी टाइल्स छतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर पड़ी है। हालांकि भगवान शिव का लिंग पूरी तरीके सुरक्षित है।