प्रतापगढ़: दहेरकला गांव में बारिश से वृद्धा विधवा महिला का कच्चा मकान गिरा, कई घरों में पहुंचा पानी
दहेरकला गांव निवासिनी श्याम कली पत्नी स्वर्गीय रामनरेश सरोज का मकान शुक्रवार को भारी- वर्षा से भर भरा कर गिर गया। जिसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान दब कर नष्ट हो गया। वर्तमान समय में विधवा के पास रहने के लिए छत नहीं बचा। वही जनपद में हो रही लगातार बारिश के चलते कई घरों में पानी घुसने के कगार पर पहुंच गया है लगातार हो रही बारिश से फसले भी प्रभावित हो रही है।