प्रतापगढ़: भोलापुर गांव के वृद्ध पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
भोपालपुर गांव निवासी विकास कुमार भारती का आरोप है कि उसके पिता रामनाथ सुबह लगभग साढे आठ बजे अपने खेत में काम कर कर रहे थे। पडोस के ही रमईपुर नेवादा गांव के कुछ युवक पहुंचे और गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। हल्ला गुहार पर जब वह पिता को बचाने आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।