प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में बिजली का तार गिरने से फैला करंट, चपेट में आने से एक सिपाही की हुई मौत
पुलिस लाइन में बिजली का तार गिर गया जिसकीं वजह से चारो तरफ करंट फैल गया। ड्यूटी से आवास जा रहा सिपाही शिवम कनौजिया भी करंट की चपेट में आ गया। एसपी समेत पूलिस वालो लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही बाराबंकी जिले का रहने वाला था। परिवार के लोगो के पहुंचने पर शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।