प्रतापगढ़: नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा, जलभराव से कई गांवों का टूटा संपर्क
नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है, जिससे रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से कई गांव का संपर्क टूट गया। वहीं लोग रेलवे लाइन से गुजरने को मजबूर हो गए हैं। उक्त मामले में उच्च अधिकारियों ने नगर कोतवाली पुलिस को सतर्क और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।