प्रतापगढ़: दहिलामऊ में गुटखा और सिगरेट का भुगतान मांगने पर दुकानदार की पिटाई, ₹750 लेकर भागने का आरोप, मामले की शिकायत
नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी संतोष कुमार शुक्ला किराने की दुकान चलाते हैं। देर रात कुछ लोग दुकान पर आकर गुटका और सिगरेट खरीदे ।भुगतान मांगने पर दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी, बीच बचाव को पत्नी और बेटे आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।और काउंटर में रखें 750 रुपए लेकर दबंग भाग निकले। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है ।पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी।