Public App Logo
जमीन विवाद में ASI ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 3 घायल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सहायक उपनिरीक्षक ने पट्टे की जमीन के विवाद में चार लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना राजगढ़ के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में हुई है।आरोपी की पहचान ASI दिलीप कुंभकार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उज्जैन में पदस्थ है और वर्तमान में शाजापुर जिले में संबद्ध है।गोलीबारी में दीपक मोहबे नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।यह पूरा विवाद एक पुराने प्लॉट या पट्टे की जमीन के मालिकाना हक और माप को लेकर चल रहा था। - Raghurajnagar Nagareey News