कसरावद: नावड़ाटौड़ी में बिजली बिलों की बढ़ी राशि से उपभोक्ता परेशान, बोले- सामान्य खपत के बावजूद हजारों में पहुंचा बिल
ग्राम नावड़ाटौड़ी के विद्युत उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर शुक्रवारशाम विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अधिक राशि के बिलों की जांच की मांग की और कनिष्ठ अभियंता डीएस खांडेकर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव के कई उपभोक्ताओं के इस माह के बिजली बिल सामान्य खपत की तुलना में कई गु