पन्नूगंज थाना क्ष्रेत्र निवासी महिला ने पति की मौत के बाद अपने देवर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर 12 बजे एसपी को ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह सिंगरौली जिले एमपी की निवासी है उसके पति की मौत के बाद देवर ज्वाला ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया,अब वह उसको छोड़कर दूसरा विवाह कर रहा है।