Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Bihar news : बेतिया के 70 घरों वाले शिवपुरवा गांव की मिसाल,चंदे से बना 60 फीट का लोहे का पुल, बरसात में बच्चों की जान बचाएगा। खबर बगहा के रामनगर से है जहाँ रामनगर के सोनखर पंचायत स्थित शिवपुरवा गांव में महज 70 से 80घर हैं, लेकिन यहां के लोगों का जज्बा पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गया है। गांव में प्लस टू विद्यालय है। उसी गांव के बच्चे तो आसानी से पहुंच स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन दूर-दराज से आने वाली सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भाषाहा नदी पार कर के विद्यालय आनी पड़ती है। गर्मी और सर्दी में नदी सूखी रहने से दिक्कत नहीं होती, लेकिन बरसात शुरू होते ही नदी उफान पर आ जाती है। तब बेलौरा, छवघरिया,लखनखोर, सोहसा, एकडेवरवा,मेहनवल समेत दर्जनों गाँव के स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर पानी पार करना पड़ता है। नहीं तो उन्हें 8 से 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर स्कूल जाना पड़ता है। विद्यालय में हजारों बच्चे पढ़ते हैं और ज्यादातर नदी पार कर ही आते हैं क्योंकि यही रास्ता सबसे नजदीक है। इसी परेशानी को देखते हुए शिवपुरवा कॉलोनी के ग्रामीणों ने एक बैठक की और चंदा इकट्ठा कर पुल बनाने का संकल्प लिया। लगातार दिन-रात मेहनत कर गांव वालों ने करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर 60 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा लोहे का पुल का ढांचा तैयार कर दिया है। कितना रुपए खर्च करने के बाद भी अभी पुल आवागमन के लिए शुरू नहीं हुआ है, ग्रामीणों का कहना है कि इसे बनाने के लिए और रुपए की जरूरत पड़ेगी, जब यह लोहे का पुल बन जाएगा तो इससे दोपहिया, साइकिल सवार, स्कूली छात्र-छात्राओं के किसानों को भी फायदा होगा। बरसात में किसान पुल पार करके बिना खतरा अपनी फसल देख सकेंगे। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि पुल की मांग 50 वर्षों से हो रही है। चुनाव में नेता वादे करते हैं, फिर भूल जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार भी किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आकर पुल बनवाने का वादा किया था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। #Bettiah #Bagaha #Ramnagar #WestChamparan #Bihar #Shivpurwa #IronBridge #CommunitySupport #PublicInitiative #Education #SchoolStudents #RuralDevelopment #BridgeConstruction #Humanity #LocalNews #GroundReport #PositiveNews #VillageInspiration #India

MORE NEWS

EPISODE 1

🌿 जानें अपने पश्चिम चम्पारण को 🌿

श्रृंखला की पहली कड़ी में प्रस्तुत है"गाँधी से महात्मा बनने की अमर कहानी"।
#जानें_अपने_पश्चिम_चम्पारण_को #चम्पारण #महात्मा_गाँधी #गाँधी_से_महात्मा #WestChamparan #Bihar
#KnowYourDistrict
#जानें_अपने_पश्चिम_चम्पारण_को
#IPRD
@IPRDBihar https://t.co/F2RXqjDuZc

EPISODE 1 🌿 जानें अपने पश्चिम चम्पारण को 🌿 श्रृंखला की पहली कड़ी में प्रस्तुत है"गाँधी से महात्मा बनने की अमर कहानी"। #जानें_अपने_पश्चिम_चम्पारण_को #चम्पारण #महात्मा_गाँधी #गाँधी_से_महात्मा #WestChamparan #Bihar #KnowYourDistrict #जानें_अपने_पश्चिम_चम्पारण_को #IPRD @IPRDBihar https://t.co/F2RXqjDuZc

West Champaran, Bihar | Jul 12, 2026

Bihar news : बाघ के चहल कदमी से लोगों में डर का माहौल मौके पर पहुंचे वनकर्मी की जा रही ट्रैकिंग।पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत रामनगर के शहरी क्षेत्र से दूर भावल सरेह में पहुंचा बाघ, लोगों में डर का का माहौल देखा जा रहा है   रामनगर  के  वाल्मीकि टाइगर परियोजना के रघीया जंगल से बाहर निकला एक बाघ  रामनगर प्रखंड के भावल गांव  कि सरेह में पहुंच गया है. इससे  वहां  के ग्रामीणों में भय के माहौल है. इस वजह से लोग घर के बाहर जाने से डर रहे हैं, ट्रैकिंग करते वनकर्मियों को भावल गांव के समीप रामरेखा नदी के पास उसका लोकेशन मिला. रेस्क्यू  दल मौके पर पहुंचकर बाघ का ताजा लोकेशन  लिया. टीटी पीटी वनरक्षी ने पहुंच भावल गांव के समीप स्थित खेत में बाघ का लोकेशन ढूंढा . जिसमें ताजा पगमार्क मिले. इससे स्पष्ट हो गया कि दो दिनों से डेरा जमाएं बाघ नगर क्षेत्र से दूर जाने लगा है. रेंजर ने बताया  ट्रैकिंग के क्रम में दो दिनों से धनरपा गांव के पास जमे बाघ के ताजा पगमार्क भावल गांव के पास मिले है, हमारी टीम 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है।#TigerMovement #ValmikiTigerReserve #Ramnagar #WestChamparan #BiharNews #Wildlife #ForestDepartment #TigerTracking #BreakingNews #NatureAlert #WildlifeConservation #StayAlert

Bettiah, West Champaran | Jul 12, 2026

Bihar news : बगहा अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़; डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।जानकारी के अनुसार, चौतरवा थाना क्षेत्र निवासी रितेश राम अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रसव के दौरान महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया। इसके बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि यदि समय पर उचित इलाज और देखभाल मिलती तो नवजात की जान बचाई जा सकती थी।वहीं, अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। चिकित्सकों का कहना है कि नवजात मृत अवस्था में ही पैदा हुआ था और इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य है, लेकिन नवजात की मौत को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रशासन के दावे आमने-सामने हैं। अब पूरे मामले पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।#Bagaha #WestChamparan #Bihar #Hospital #Newborn #MedicalNegligence #BreakingNews #Healthcare #PoliceInvestigation #IndiaNews

Bihar news : बेतिया के 70 घरों वाले शिवपुरवा गांव की मिसाल,चंदे से बना 60 फीट का लोहे का पुल, बरसात में बच्चों की जान बचाएगा। खबर बगहा के रामनगर से है जहाँ रामनगर के सोनखर पंचायत स्थित शिवपुरवा गांव में महज 70 से 80घर हैं, लेकिन यहां के लोगों का जज्बा पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गया है। गांव में प्लस टू विद्यालय है। उसी गांव के बच्चे तो आसानी से पहुंच स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन दूर-दराज से आने वाली सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भाषाहा नदी पार कर के विद्यालय आनी पड़ती है। गर्मी और सर्दी में नदी सूखी रहने से दिक्कत नहीं होती, लेकिन बरसात शुरू होते ही नदी उफान पर आ जाती है। तब बेलौरा, छवघरिया,लखनखोर, सोहसा, एकडेवरवा,मेहनवल समेत दर्जनों गाँव के स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर पानी पार करना पड़ता है। नहीं तो उन्हें 8 से 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर स्कूल जाना पड़ता है। विद्यालय में हजारों बच्चे पढ़ते हैं और ज्यादातर नदी पार कर ही आते हैं क्योंकि यही रास्ता सबसे नजदीक है। इसी परेशानी को देखते हुए शिवपुरवा कॉलोनी के ग्रामीणों ने एक बैठक की और चंदा इकट्ठा कर पुल बनाने का संकल्प लिया। लगातार दिन-रात मेहनत कर गांव वालों ने करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर 60 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा लोहे का पुल का ढांचा तैयार कर दिया है। कितना रुपए खर्च करने के बाद भी अभी पुल आवागमन के लिए शुरू नहीं हुआ है, ग्रामीणों का कहना है कि इसे बनाने के लिए और रुपए की जरूरत पड़ेगी, जब यह लोहे का पुल बन जाएगा तो इससे दोपहिया, साइकिल सवार, स्कूली छात्र-छात्राओं के किसानों को भी फायदा होगा। बरसात में किसान पुल पार करके बिना खतरा अपनी फसल देख सकेंगे। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि पुल की मांग 50 वर्षों से हो रही है। चुनाव में नेता वादे करते हैं, फिर भूल जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार भी किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आकर पुल बनवाने का वादा किया था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। #Bettiah #Bagaha #Ramnagar #WestChamparan #Bihar #Shivpurwa #IronBridge #CommunitySupport #PublicInitiative #Education #SchoolStudents #RuralDevelopment #BridgeConstruction #Humanity #LocalNews #GroundReport #PositiveNews #VillageInspiration #India - Bettiah News