परिहार: मंत्री संजय टाइगर से परिहार विधायक गायत्री देवी ने की शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
परिहार विधायक गायत्री देवी ने माननीय विधि एवं उच्च शिक्षा विभाग मंत्री संजय टाइगर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मंत्री के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ-साथ परिहार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।