इटाढ़ी: बिहार: +2 एसजेके उच्च विद्यालय कैथना को शिक्षा विभाग से मिला वाद्य यंत्र, छात्रों में उत्साह
Itarhi, Buxar | Apr 13, 2026 इटाढ़ी प्रखंड स्थित +2 एसजेके उच्च विद्यालय, कैथना में शिक्षा विभाग द्वारा बैण्ड वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जाने के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर पाल ने बताया कि विभाग से प्राप्त इन वाद्य यंत्रों के माध्यम से छात्रों को नियमित रूप से रिहर्सल कराया जा रहा है।