गंगधार झालावाड़
सुसनेर (मप्र) विधायक भैरू सिंह परिहार कार-स्कूटी की टक्कर में घायल
झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के निपानिया झाला फंटे के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विधायक भैरू सिंह परिहार की कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें विधायक सहित स्कूटी सवार लाल सिंह (26) घायल हो गए।राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को चौमहला सीएचसी पहुँचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद विधायक भैरू सिंह परिहार को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।स्कूटी सवार लाल सिंह का इलाज चौमहला अस्पताल में जारी है।विधायक चौमहला से कुंडला की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।#JhalawarNews #SusnerMLA #BheruSinghParihar #RoadAccident #MadhyaPradeshNews RajasthanNews Choumela BreakingNews