बक्सर: विद्या मंदिर की शिक्षा और संस्कार जीवन में सफलता की नींव हैं : गौरव पांडेय एसडीपीओ बक्सर
Buxar, Buxar | Aug 19, 2026 सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में बुधवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नन्हे छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और उनके भीतर छिपे वैज्ञानिक को सामने लाना है। इसी कड़ी में विद्यालय से अखिल भारतीय स्तर तक प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर दिया जाएगा। मेले में विज्ञान, कंप्यूटर और गणित के 68 मॉडल प्रस्तुत किए गए।