चास: बालीडीह में अवैध बालू के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन, छापेमारी में एक ट्रैक्टर पकड़ा गया
Chas, Bokaro | May 22, 2026 बोकारो जिला के बालीडीह क्षेत्र में महिला पॉलिटेक्निक के समीप मुख्य पथ पर जिला खनन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि लगभग साढ़े 12 बजे बताया गया कि जांच के दौरान टीम ने अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ा।