समाहरणालय, गया
(जिला जन सम्पर्क शाखा)
गया, 18 जुलाई, 2026
गत 17 जुलाई 2026 को गया जिले के फतेहपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत कठौतिया केवाल के निवासी श्री दिनेश मांझी के 03 वर्षीय पुत्र श्री पीयूष कुमार देर रात्रि गहरे बोरवेल में गिरकर संकट ग्रस्त हो गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर को जानकारी होते कि त्वरित कार्रवाई हेतु एडीएम (आपदा प्रबंधन) श्री कुमार पंकज, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा फतेहपुर के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष को मौके पर पहुंच कर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिसके आलोक में श्री पीयूष कुमार, पिता श्री दिनेश मांझी, माता श्रीमती प्रमिला देवी को लगभग 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बोरवेल से जीवित तथा सकुशल बाहर निकाला गया।
आज जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में सहयोग कार्य में जुड़े एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पीयूष कुमार तथा उनके माता पिता को इस कठिन घड़ी में संयम बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने के लिए उपहार दिया गया।
आज के कार्यक्रम में एडीएम (आपदा प्रबंधन) कुमार पंकज, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीडीओ फ़तेहपुर, सीओ फतेहपुर, थानाध्यन फतेहपुर, सम्बंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी, गया के बताया कि उक्त खुले बोरवेल में शामिल दोषी अभियंता तथा ठीकेदार को चिन्हित करते हुए उनपर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीएचईडी विभाग के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में खुले बोरवेल को 3 दिनों के अंदर बंद करते हुए सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।
सम्मान कार्यक्रम में एडीएम (आपदा प्रबंधन) कुमार पंकज, एडीएम (विधि व्यवस्था) मो शफीक़, डीपीआरओ दीपक चंद्र देव, ओसीडी अंकुर कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Samrat Choudhary
CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
News18 Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
DDNewsLive
Gaya, Bihar | Jul 18, 2026