जिले में गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की कटाई का कार्य आगामी दिनों में शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब गेहूं की कटाई कम्बाइन हार्वेस्टर से करते समय भूसा बनाने वाली मशीन (स्ट्रारीपर) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना स्ट्रारीपर के कटाई करने वाले कम्बाइन हार्वेस्टर संचालकों और मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।