बड़ौत: कोताना रोड शाहमल स्टेडियम तिराहा से हत्या के प्रयास के मामले में ₹25 हजार का इनामी आरोपी स्कॉर्पियो व तमंचे सहित गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 24, 2025 थाना बडौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान हत्या के प्रयास में वांछित 25 हजार के इनामी 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 गाडी स्कॉर्पियो व 1 अवैध तमंचा .12 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ है। पुलिस विवेचना के दौरान हर्ष पंवार बावली चुंगी, लव तोमर पट्टी चौधरान बड़ौत, सोनू गांगनौली, सुमित रिक्का व अजीत निवासी लुहारी के नाम आए।