बड़ौत: छपरौली में व्यापारी की गाड़ी से कुचलकर सोये हुए मंदबुद्धि श्रमिक की हुई मौत, CCTV वीडियो आया सामने
Baraut, Bagpat | Jun 23, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हेवा निवासी सत्यवान जो अविवाहित था, अक्सर छपरौली में रहता था और श्रमिक का कार्य करता था। शनिवार-रविवार की रात गुडमंडी में महाराजा अग्रसैन स्कूल के चबूतरे पर सोया था। छपरौली निवासी व्यापारी अमित जैन ऊर्फ काला के पुत्र आगम की गाड़ी से कुचला गया। जिससे सत्यवान बुरी तरह घायल हो गया, घायल सत्यवान को CHC छपरौली ले जाया गया।