बड़ौत: बिजवाड़ा गांव में दबंग के उत्पीड़न से एक परिवार परेशान, दीवार निर्माण में बाधा डाल रहे हैं
Baraut, Bagpat | Jun 23, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में दबंग के उत्पीड़न से एक परिवार परेशान है। पीड़ित महिला गीता ने सोमवार को बताया कि दबंग पड़ोसी दीवार निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। शिकायतों के बाद भी पुलिस ने दबंगो पर कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। बागपत पुलिस प्रशासन ने बताया कि थाना प्रभारी बिनौली को जांच के निर्देश दिए हैं।