बड़ौत: निरपुड़ा निवासी महिला ने नंगला कनवाडा स्थित SBF ईंट-भट्टा मालिक पर मजदूरी ना देने और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया
Baraut, Bagpat | Jun 23, 2025 मुकेश देवी पुत्री महेंद्र सिंह निवासी निरपुडा एक दलित विधवा महिला है। जो परिवार सहित नंगला कनवाडा स्थित अरविंद राणा के SBF ईंट भट्टे पर ईंट पथाई का काम करती है।पीड़िता के बेटे आशीष ने सोमवार शाम करीब 7 बजे बताया कि उन्होंने अपने पैसे मागे तो भट्टा मालिक ने जाती सूचक गाली देकर भगा दिया।पीड़ित ने जिलाधिकारी व बागपत पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।