बड़ौत: दोघट कस्बे में BKU टिकैत कार्यकर्ताओं की पंचायत, कहा- राकेश टिकैत के भांजे की गलत नामजदगी बर्दाश्त नहीं होगी
Baraut, Bagpat | Jun 23, 2025 दोघट कस्बे में राजेन्द्र चौधरी के आवास पर सोमवार को किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान दिवस में भाकियू अराजनैतिक व भाकियू टिकैत गुट कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट मामले में राकेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी व मौजिजाबाद नांगल के प्रधान बिजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।