बड़ौत: रमाला पुलिस ने अपहरण के मामले में नाबालिक गुमशुदा को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया
Baraut, Bagpat | Jun 24, 2025 ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना रमाला पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक को अथक प्रयास के बाद मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि नाबालिक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिस पर परिजनों द्वारा बागपत पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।